Noida: दिल्ली के बाद अब नोएडा में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है. सोमवार सुबह करीब एक दर्जन नामी स्कूलों को ई-मेल पर बम की धमकी मिली, जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. धमकी मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गया. आनन-फानन में बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमों को अलग-अलग स्कूलों में भेजा गया.
बताया जा रहा है कि सेक्टर-16 के APJ स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल और DPS GBN समेत 12 स्कूलों को एक ही पैटर्न वाला धमकी भरा मेल भेजा गया है. मेल मिलते ही स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी कर दी और पेरेंट्स को बच्चों को ले जाने के लिए मैसेज भेज दिया.
पुलिस ने सभी स्कूलों को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है. अभी तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है. पुलिस साइबर सेल की मदद से ई-मेल भेजने वाले की तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें:-फैटी लिवर को रिवर्स करना है? डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स