हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारिया तेज, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर मंत्रिमंडल के साथ की गंगा पूजन

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। कुंभ नगरी में सोमवार को होने वाली इस बैठक को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए सीएम धामी और कैबिनेट के सभी मंत्री हरिद्वार पहुंच चुके हैं।

बता दें कि कैबिनेट बैठक से पहले सीएम धामी और सभी मंत्रियों ने हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर मां गंगा की पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। गंगा पूजन के बाद सीएम धामी और मंत्रिमंडल के सदस्य मेला नियंत्रण भवन पहुंचेंगे, जहां कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सीएम धामी ने हर जिले में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है। अब दूसरी कैबिनेट बैठक हरिद्वार में हो रही है। माना जा रहा है कि इसमें प्रदेश सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी दे सकती है। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट में स्थान व तारीख तय हो सकती है। सरकार को 30 अक्टूबर से पहले सत्र आहूत करना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *