Waqf Board: वक्फ से 123 संपत्तियां वापस लेगी सरकार, केंद्र ने जारी किया नोटिस, जामा मस्जिद भी शामिल

Government take back 123 waqf property: केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को वापस लेने के लिए नोटिस जारी किया है, इन संपत्तियों में दिल्ली की जामा मस्जिद भी शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान जामा मस्जिद को वक्फ बोर्ड को दिया गया था। अब सरकार दिल्ली की महत्वपूर्ण 123 संपत्तियों को वापस लेगी। आपको बता दें कि जिस मस्जिद को वापस लिया जाना है, वो जामा मस्जिद सेंट्रल दिल्ली में स्थित है ना कि लाल किले के पास वाली।

दरअसल, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने गैर-अधिसूचित वक्फ संपत्तियों पर दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है। इसमें मस्जिद, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं। मंत्रालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और आप विधायक अमानुतल्लाह खान को पत्र लिखकर फैसले की जानकारी दी थी।

पत्र में कहा गया है कि यदि समूह कुछ संपत्तियों पर दावा करना चाहता है, तो उन्हें सही कागजी कार्रवाई दिखानी होगी। समूह ने पहले ही विशेष अदालत से मदद मांगी थी, लेकिन अदालत समस्या का समाधान नहीं कर सकी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *