Parliament: संसद का मानसून सत्र सोमवार 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंच गए हैं। सत्र की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में मीडिया के माध्यम से देश को संबोधित किया है।
देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रहा आगे
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक क्षेत्र में भी 2014 में आपने हमें जिम्मेदारी दी तो देश की अर्थव्यवस्था मुश्किल से गुजर रहा था। 2014 से पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में हम 10वें नंबर पर थे पर आज भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में आगे बढ़ रहा है। इन दिनों 25 करोड़ गरीबों का गरीबी से बाहर निकलना जिसको विश्व की अनेक संस्थाएं सराहना कर रही है।
सुरक्षाबलों में एक नई आत्मविश्वास
आज हमारे सुरक्षा बल एक नए आत्मविश्वास और नक्सलवाद को समाप्त करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज कई जिले नक्सलवाद से मुक्त हैं। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान नक्सलवाद के विरुद्ध विजयी हो रहा है। ‘लाल गलियारे’ ‘हरित विकास क्षेत्रों’ में बदल रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया
संसद का यह मानसून सत्र एक विजय उत्सव की तरह है। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का झंडा फहराया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। सभी सांसद और देशवासी एक स्वर में इस उपलब्धि का गुणगान करेंगे। यह हमारे भावी अभियानों के लिए प्रेरणादायी होगा।
देश के अर्थतंत्र को काफी लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर से कहा कि बारिश किसानों की अर्थव्यवस्था, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में एक अहम अबतक जो मुझे जानकारी दी गई है उस हिसाब से पिछले 10 वर्ष में जो पानी का भंडार हुआ है इस बार जो करीब करीब तीन गुना हुआ है, जिसका आने वाले दिनों में देश के अर्थतंत्र को काफी लाभ होगा।
नौजवानों को रोजगार के नए अवसर
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है जब सदन इस विजयोत्वस को एक स्वर में विजय के भाव से इस सत्र के दरम्यान अपनी भावना प्रकट करेगा तो भारत की सैन्य शक्ति को बल मिलेगा और सैन्य क्षेत्र में जो रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग हो रहे हैं, मेड इन इंडिया हथियार बन रहे हैं उसे भी बल मिलेगा और भारत के नौजवानों के लिए नए रोजगार का अवसर पैदा होगा। ये दशक हम एक प्रकार से देख सकते हैं कि कंधे से कंधे से आगे बढ़ रहे हैं।
मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति
ऑपरेशन सिंदूर के तहत, आतंकवादियों के आकाओं के घरों को 22 मिनट के भीतर ही जमींदोज कर दिया गया। मेड इन इंडिया सैन्य शक्ति के इस नए स्वरूप की ओर दुनिया बहुत आकर्षित हुई है। इन दिनों, जब भी मैं दुनिया के लोगों से मिलता हूँ, तो भारत द्वारा बनाए जा रहे मेड इन इंडिया हथियारों के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है।
इसे भी पढ़ें:-कर्म की डोर से बंधा है इंसान: दिव्य मोरारी बापू