Dipika Kakar : दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से टीवी सीरियल्स से ब्रेक के बाद अपना खुद का यूट्यूब चला रही हैं. इसी के साथ अपने व्लॉग्स के जरिए जिंदगी की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर करते रहती हैं. इसके साथ ही अपनी कैंसर से लेकर सिस्ट सर्जरी तक की हर अपडेट व्लॉग में शेयर कर चुकी हैं. बता दें कि कैंसर से जीत चुकीं दीपिका ने कुछ ही समय पहले अपनी सिस्ट सर्जरी और इसमें होने वाली परेशानियों को लेकर अपना दुख शेयर किया है. बता दें कि दीपिका ने शोएब अब्राहिम से शादी की है जिसके लिए भी उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था.
सर्जरी के बाद दीपिका का पहला इफ्तार
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने सिस्ट निकलवाने की सर्जरी करवाई. इसके साथ ही उनके पति शोएब ने भी बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका के खान-पान और दिनचर्या में बदलाव आया है. उन दिनों उन्होंने शोएब से खाना बनाने की गुजारिश की क्योंकि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है. हालांकि, शोएब ने मना कर दिया और उन्हें आराम करने को कहा. बता दें कि कुछ ही समय बाद दीपिका ने एक नया व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद इस साल का अपना पहला इफ्तार तैयार किया.
टीवी की दुनिया में कमाया नाम
जानकारी के मुताबिक, दीपिका ने टीवी की दुनिया में खूब काम किया है और अपने 10 साल के करियर में करीब 1 दर्जन सीरियल्स और म्यूजिक वीडियो में काम किया है. बता दें कि फिल्मी दुनिया में उन्हें सबसे ज्यादा नाम ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल से मिला. जो 2011 से लेकर 2018 तक चला और टीवी की दुनिया में सुपरहिट साबित हुआ. इसके बाद दीपिका ने काम बंद कर दिया और 2022 के बाद से उन्होंने अपने व्लॉग पर फोकस किया. दीपिका ने शोएब अब्राहिम से शादी की है और उनका एक बेटा भी है.
इसे भी पढ़ें :- कमजोर हड्डियों के लिए रामबाण हैं ये पत्तियां, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे