दिल्ली पुलिस ने दो अवैध मोबाइल फैक्ट्रियों का किया भंडाफोड़, Oppo, OnePlus, Realme जैसे नकली प्रोडक्ट्स शामिल

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने राजधानी में चल रहे दो अवैध मोबाइल फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. करोलबाग और मोतीनगर में Oppo, OnePlus, Realme जैसे ब्रांड्स के फर्जी प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे. छापेमारी के दौरान 15,000 के आसपास नकली एक्सेसरीज बरामद किये गए है. जिसमें ईयरबड्स, चार्जिंग केबल, अडेप्टर, नेकबैंड शामिल हैं. इसके अलावा इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल हो रही 8 मशीनों को भी जब्त कर लिया है.

राजधानी दिल्ली में पिछले 1 साल से ये अवैध फैक्ट्रियां चल रही थीं. ये सभी एक्सेसरीज चीन से अवैध तरीके से इंपोर्ट करके लाए गए थे. दिल्ली स्थित गोदामों में इनकी पैकेजिंग की जा रही थी और फिर इन्हें असली प्रोडक्ट बताकर मार्केट में सस्ते दामों में बेचा जा रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को भी खंगाला रही है.

इसे भी पढ़ें:-पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *