सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले, BSF को 45 दिन में जमीन मिलेगी, कई और बड़े फैसले भी

West Bengal Government: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें 6 अहम फैसले लिए गए. इसमें आयुष्मान भारत योजना को लागू करना और BSF को 45 दिन में जमीन देने का लक्ष्य रखा गया है. पहली कैबिनेट बैठक में अग्निमित्रा पॉल, खुदीराम टुडू, अशोक कीर्तनिया, निशित प्रामाणिक उपस्थित रहे. सीएम ने बंगाल के वोटरों को नमन किया और वोट कर्मी, राज्य पुलिस, कोलकाता पुलिस, सभी राजनीतिक पार्टी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

कैबिनेट बैठक के प्रमुख फैसले

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि “यह सरकार अहम पर नहीं, नीति पर चलती है. PM मोदी के ‘भय आउट-भरोसा इन’ मंत्र के साथ जनता का भरोसा, सुरक्षा और विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.” CM शुभेंदु की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले देखने को मिले-:

  • CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा: बंगाल में “सुशासन, सुरक्षा और डबल इंजन सरकार” की नई शुरुआत हुई है. डॉ. आंबेडकर के “For the People, By the People, Of the People” आदर्श पर चलेंगे.
  • चुनाव पर: भयमुक्त, रक्तपातहीन और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाताओं, प्रशासन और चुनाव से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद.
  • शहीदों को श्रद्धांजलि: BJP के 321 शहीदों को नमन. उनके परिवारों के साथ सरकार खड़ी है. राजनीतिक हत्याओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
  • सीमा सुरक्षा: BSF को जरूरी जमीन देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू. मुख्य सचिव और भूमि सचिव को 45 दिन में जमीन हस्तांतरण पूरा करने का निर्देश.
  • केंद्रीय योजनाएं: बंगाल सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ेगी. PM जन आरोग्य, PM किसान बीमा, PM श्री, विश्वकर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला समेत सभी केंद्रीय योजनाओं में राज्य को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा.
  • प्रशासनिक सुधार: IAS अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा. राज्य को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुरूप पूरी तरह किया जाएगा.
  • युवाओं के लिए: सरकारी नौकरी की अधिकतम आयु सीमा 5 साल बढ़ाई गई.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली पुलिस ने दो अवैध मोबाइल फैक्ट्रियों का किया भंडाफोड़, Oppo, OnePlus, Realme जैसे नकली प्रोडक्ट्स शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *