80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Independence Day 2026: देशभर में आजादी के 80वें साल को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। जिसके बाद पीएम मोदी लाल किला पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि आज हर दिल वंदे मातरम की लय से धड़क रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.

अमित शाह ने दी Independence Day 2026 की शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा- समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां भारती की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं. आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को और गति देने का संकल्प लें.

शिवराज सिंह चौहान ने फहराया ध्वज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं…मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें.

राजनाथ सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें 15 अगस्त के लेटेस्ट रेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *