G-20: आज से दिल्ली में होगा जी20 देशों के मेहमानों का आगमन, एलजी ने तैयारियों का लिया जायजा

G-20 Summit: नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में 8 सितंबर से जी20 का शिखर सम्‍मेलन की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए आज से ही भारत में जी 20 देशों के मेहमान का आगमन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि भारत के अध्‍यक्षता में हो रहे इस जी20 शिखर सम्‍मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत अन्‍य कई देशों के विदेशी मेहमान भारत आ रहे हैं।

 

हमारे सामने थीं कई सारी चुनौतियां

वहीं, विदेशी मेहमानों के भारत आने से पहले सुरक्षा के कई सख्‍त इंतजाम किए गए हैं। 20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने शहर की तैयारियों और साफ-सफाई का जायजा लिया।  इसके साथ ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इंटरव्यू में कहा कि सबसे पहले दिल्ली को साफ करना था। सड़क को ठीक करना था और फुटपाथ को भी सही करना था। हमारे सामने कई सारी चुनौतियां थीं। हमने छह महीने पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कीं। बीते दो महीने में ज्यादा मेहनत की और सभी विभागों ने अपनी ताकत झोंक दी। आज सभी विभागों की मेहनत आपके सामने है।

चमकायी गई दिल्‍ली की सड़कें

उन्‍होंने कहा कि यह भारत के लिए एक बहुत ही बड़ा लम्हा है। हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति दिखाने का एक अवसर मिला है। ज्यादातर बदलाव जी 20 के आने वाले मेहमानों के रूट वाले 61 रोड को पूरी तरह से चमकाया गया है। यहां एक विभाग दूसरे विभाग से बात भी नहीं करता है। उन सभी को एक मंच पर लाना एक बड़ी चुनौती थी। यहां बहुत सारी एजेंसियां हैं। ऐसे में इन सभी को एक साथ लाया गया और काम कराया गया। हम लोगों ने कोशिश की। हर विभाग ने पूरी मेहनत से काम किया। आज रिजल्ट हम सभी के सामने है। हम पूरी तरह से तैयार हैं। मेहमानों के आने में सिर्फ 24 घंटे का समय शेष है

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *