भारतीय तीरंदाजी टीम ने किया शानदार प्रर्दशन, गोल्ड के साथ मिला ओलंपिक का टिकट

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के तीरंदाजी इवेंट में एक और गोल्ड भारत को मिल चुका है। 30 सितंबर की सुबह वुमेंस टीम ने गोल्ड पर निशाना लगाया था, जबकि मिक्स्ड टीम इवेंट में भी भारत को गोल्ड मेडल मिला है। वुमेंस टीम में दमदार खेल दिखाने वाली चिकिता तनिपार्थी ने मिक्स्ड टीम में हिस्सा लिया, जहां उनका साथ साहिल राजेश जाधव ने दिया। दोनों ने साथ मिलकर धमाल मचाया और देश को गोल्ड मेडल दिलाया। इस जोड़ी को ओलंपिक का टिकट भी मिल गया है। साउथ कोरिया के खिलाफ कांटे की टक्कर वाले शूट-ऑफ में चिकिता और साहिल ने जीत हासिल की और LA ओलंपिक्स के लिए भारत की जगह पक्की की। अब मेडल टैली में भारत के कुल पदकों की संख्या 54 हो गई है जिसमें 8 गोल्ड मेडल शामिल हैं।

शुरुआती तीन राउंड तक भारतीय जोड़ी ने बनाए रखी बढ़त, चौथे में मैच हुआ बराबर

बता दें कि आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में चिकिता-साहिल की जोड़ी बेहद शानदार शुरुआत किया। जिसमें पहला गेम खत्म होने के बाद वह 40-39 के अंतर से आगे थी। इसके बाद दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त को और बढ़ाया जिसमें अंत होने पर 80-78 के अंतर से आगे थी। ऐसे में साहिल और चिकिता ने अपनी बढ़त को तीसरे गेम में भी बरकरार रखते हुए उसका अंत होने पर 118-117 से आगे थी। चौथा राउंड भारतीय जोड़ी के लिए उम्मीद के अनुसार नहीं रहा जिसमें साउथ कोरिया की जोड़ी ने जहां 40 अंक बटोरे तो वहीं भारतीय जोड़ी 39 अंक ही हासिल करने में कामयाब हो सकी जिसके चलते यह मुकाबला 157-157 की बराबरी पर आने से शूट ऑफ में चला गया।

शूट ऑफ में जीत हासिल करने के साथ ओलंपिक कोटा किया हासिल

जानकारी के अनुसार मुकाबला शूट ऑफ में पहुंचने के बाद चिकिता ने शुरुआत में 10 का स्कोर किया तो वहीं साउथ कोरियाई खिलाड़ी पार्क ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर चिकिता के तीर की तुलना में सेंटर के अधिक करीब था। इसके बाद साहिल ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर भी पार्क के तीर की तुलना में सेंटर से थोड़ा दूर लग रहा था। इसलिए भारत को यहां साउथ कोरिया के खिलाड़ी चोई से 9 के स्कोर की जरूरत थी जिसमें उन्होंने 9 का स्कोर किया और भारत ने गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहा। इसी के साथ चिकिता-साहिल ने LA28 ओलंपिक गेम्स के लिए आर्चरी में कंपाउंड मिक्स्ड टीम में कोटा भी हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *