दिल्ली में धमाके की साजिश रच रहा लश्कर! सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi Terror Alert: देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है. खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के लाल किले के आसपास और चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर में आत्मघाती बम धमाके की फिराक में हैं. 

सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को खुफिया जानकारी मिलते ही तुरंत सक्रिय हो गईं. लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखी जा रही है. संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लश्कर के आतंकी देश के किसी बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खासकर दिल्ली के चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर पर खतरा हो सकता है. किसी भी संभावित हमले को रोकने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसी 

फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास हुए एक बड़े विस्फोट में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. जांच में उस हमले के तार आतंकी नेटवर्क से जुड़े पाए गए थे.

इसे भी पढ़ें :-Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में मामूली गिरावट, जानिए क्‍या है आज आपके शहर में भाव  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *