दिल्ली में ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का पर्दाफाश, भारी मात्रा में हथियार के साथ 9 आतंकी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि इनकी प्लानिंग देश के अलग-अलग शहरों में आतंकी हमला करने की थी. फिलहाल हमले से पहले ही इनको गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के रहने वाले हैं. इनमें कुछ विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में अलग-अलग जगहों पर हमला करने आए थे. इनके टारगेट पर क्रिटिकल इंस्टालेशन जैसे- पावर प्लांट, न्यूक्लियर प्लांट, बिजली घर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और पावर हाउस थे. इनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है.

इसे भी पढ़ें:-Lower PCS 2026 के लिए आवेदन शुरु, चेक​ कर लें डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *