RRB NTPC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की भर्तियां हमेशा चर्चा में रहती हैं. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 का एक नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग नॉन-टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) पदों पर नियुक्तियां होंगी. जिसमें 3477 खाली पदों को भरा जाएगा. सूचना के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 को शुरू होगी. आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है.
शैक्षिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए.
एज लिमिट
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस
- सीबीटी – 1
- सीबीटी – 2
- स्किल टेस्ट डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं.
- नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें.
- मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फार्म भरें.
- जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.फीस भरकर फार्म सब्मिट करें.
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें.
इसे भी पढ़ें:-माला जप करते समय भूलकर भी न करें इस उंगली का इस्तेमाल, जानें सही नियम