Lower PCS 2026 के लिए आवेदन शुरु, चेक​ कर लें डिटेल्स

UPPSC recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. लंबे समय के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (Lower PCS) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जिसमें सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और मंडी पर्यवेक्षक जैसे पद शामिल है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जून 2026 तय की गई है

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पीईटी-2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड होना चाहिए. इसके साथ ही सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए.

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में कुछ विशेष छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती की एक बड़ी खासियत यह भी है कि आवेदन शुल्क बेहद कम रखा गया है. सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 25 रुपये फीस तय की गई है. इससे आर्थिक रूप से कमजोर उम्मीदवारों को भी राहत मिलेगी.

कैसे करें आवेदन
  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर Lower PCS 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद मांगी गई सबी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें.
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
  5. अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-सरकार ने शुरु की नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना, गरीब बच्चों को मिलेगा राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *