Education: आज भी हमारे देश में ऐसे लाखों बच्चे हैं जो पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं. खासकर गांव और छोटे शहरों में कई परिवारों के बच्चें भी आठवीं के बाद आगे नहीं पढ़ पाते है। लेकिन अब ऐसे होनहार छात्रों के लिए सरकार ने एक खास योजना बनाई जिसके अंतर्गत गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिल रहा है. इस योजना का नाम है नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम
केंद्र सरकार की यह योजना उन सभी छात्रों के लिए शुरू की गई. जो छात्रं पढ़ाई में तेज हैं लेकिन जो आर्थिक रुप से कमजोर है. इस स्कॉलरशिप के जरिए सरकार हर साल छात्रों को आर्थिक मदद देती है. ताकि वे बिना रुकावट अपनी पढ़ाई कर सकें.
इस योजना के तहत चुने गए छात्रों को हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप दी जाती है. यह मदद कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के बच्चों को दी जाती है. यानी एक छात्र को अधिकतम चार साल तक इस योजना का फायदा मिल रहा है. सरकार का मकसद है कि पैसों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई का रास्ता न रुके.
सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, या स्थानीय निकाय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हों. वहीं कुछ स्कूलों के छात्र इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते. इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और निजी रिहायशी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र शामिल हैं.