भारत दौरे पर आई टिफनी ट्रंप, पति संग अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Delhi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बूलोस के साथ भारत पहुंची हैं.  उन्होंने अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और भारतीय संस्कृति की खूब तारीफ की. टिफनी ट्रंप दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस सांस्कृतिक यात्रा की जानकारी साझा की. टिफनी ट्रंप ने अपने पोस्ट में अक्षरधाम मंदिर के अनुभव को ‘अद्भुत’ बताया और कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद खास रही. उन्होंने मंदिर की संस्कृति और विरासत की सराहना की.

इसके बाद टिफनी ट्रंप का चार्टर्ड विमान आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरा, जहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुईं. उन्होंने ताजमहल परिसर में प्रवेश किया. उनके साथ पति माइकल बुलोस, रिश्तेदार और सगे संबंधियों के अलावा अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर भी मौजूद रहे. संगमरमर की इस बेमिसाल इमारत की खूबसूरती देखकर टिफनी गदगद नजर आईं. उन्होंने ताजमहल परिसर में स्थित प्रसिद्ध डायना बेंच पर तस्वीरें भी खिंचवाईं. लगभग एक घंटे तक उन्होंने परिसर में समय बिताया और ऐतिहासिक धरोहर की बारीकियों को करीब से देखा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *