Chandra Grahan 2025: आज इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इस बार सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ होकर ग्रहण समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
संपूर्ण भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण देश के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई देगा। दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल, नागपुर और रायपुर जैसे बड़े शहरों के अलावा भी देश के कई अन्य हिस्सों में यह ग्रहण साफ नजर आएगा।
देशभर के मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
Chandra Grahan Live : हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में सूतक लगता है, जो ग्रहण से नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं और धार्मिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। आज देशभर में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। जिस वजह से सूतक लगने से पहले यानी 12 बजकर 58 मिनट से पहले ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।
यूपी में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण
प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का शुरुआत रात 8 बजकर 58 मिनट पर होगी. जबकि इसका समापन रात 2 बजकर 25 मिनट पर होगा. प्रयागराज में चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर दो बजे से लग जाएगा.
गाज़ीपुर में 7-8 सितंबर, 2025 को चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसकी शुरुआत रात 9:58 बजे होगी और समापन 8 सितंबर को देर रात 1:26 बजे होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
वाराणसी में साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का आरंभ 7 सितंबर को रात 9 बजकर 57 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का समापन 8 तारीख को देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा.
नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और कानपुर में रात 9:58 से देर रात 01:26 तक चंद्र ग्रहण का समय है.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन जगहों पर राहत के आसार