डायबिटीज से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद है इन फलों की पत्तियां…

हेल्‍थ। स्वस्थ शरीर के लिए आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना सबसे ज्‍यादा जरुरी माना जाता है। इसके लिए रोजाना फलों के सेवन से बेहतर विकल्प और नहीं हो सकता है। विशेषकर मौसमी फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। फलों द्वारा शरीर के लिए दैनिक रूप से आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स की आसानी से प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं कुछ फलों के सेवन को कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला भी पाया गया है। पर क्या आप जानते हैं कुछ फलों के साथ-साथ उनके पत्ते भी काफी लाभकारी होते हैं।

आयुर्वेद में कई ऐसे फलों का जिक्र मिलता है, जिनकी पत्तियों को कई प्रकार के घरेलू उपचार और दवाइयों को बनाने में प्रयोग में लाया जाता रहा है। आइए जानते हैं फलों और उनकी पत्तियों से होने वाले फायदों के बारे में-  

अमरूद की पत्तियों के फायदे:-
अमरूद की पत्तियों को आयुर्वेद में कई प्रकार के फायदों के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। भोजन के बाद अमरूद के पत्तों की चाय पीने से रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अमरूद के पत्तों के अर्क को कई अध्ययनों ने एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों के लिए प्रभावी बताया है। यह पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ मुंह के छालों को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद होता है।

आम की पत्तियां भी फायदेमंद:-
आम का फल तो सभी को पसंद होता है, पर क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी कई प्रकार से आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। विशेषकर इसे फैट को कम करने में लाभकारी माना जाता है। आम के पत्तों का अर्क मेटाबॉलिज्म को ठीक करके शरीर पर जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद कर सकता है। डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम को मैनेज करने में भी इसके अर्क को फायदेमंद पाया गया है।

पपीते की पत्तियों का सेवन:-
पपीते की पत्तियों को आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी कई गंभीर बीमारियों के लक्षणों को कम करने के लिए फायदेमंद पाया है। विशेषकर डेंगू बुखार के इलाज में इसका सेवन आपको विशेष लाभ दे सकता है। डेंगू में कम होने वाले प्लेटलेट्स के स्तर में पपीते की पत्तियों के सेवन से फायदा पाया जा सकता है। इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि पपीते की पत्तियों का अर्क ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित बनाए रखने में सहायक भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *