जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के किसी सदस्य के गलत व्यवहार के कारण क्रोध आ सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। भाग्य के दृष्टिकोण से आपके कुछ संबंध स्थापित होंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। जो लोग व्यापार करते हैं,उन्हें अत्यधिक परिश्रम करना होगा तभी वह लाभ कमा पाएंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उनकी अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है। सायंकाल के समय सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अन्य लोगों से मिल मिलाप करने का मौका मिलेगा। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे,जिसके बाद आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी दूसरे के साथ बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय के कार्य को जल्दी समाप्त करके अपने घर आएंगे और अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे यदि एक दूसरे के मन में कोई कलह चल भी रही थी, तो वह आपसी बातचीत से समाप्त होगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा।काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आप अपनी समस्याओं को समझाने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में जीत मिलती दिख रही है। किसी खास उपलब्धि को पाकर आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन करने पर विचार कर सकते हैं,जो आपके लिए भविष्य में लाभदायक रहेगा। यदि आपने भागदौड़ अधिक की,तो मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप संतान से जुड़ी कुछ समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। जीवनसाथी की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे और आपके बीच प्रेम और गहरा होगा। माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *