जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले माह के आरंभिक ग्रह-गोचर कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेंगे ही नौकरी में भी नए अनुबंध हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। भाषा शैली पर नियंत्रण रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आनेके संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में दें। अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। माह की 6-7 तारीख को रहें जरा बचके।

वृष राशि: वृष राशि वाले संपूर्ण माह अपने ऊपर आलस्य हावी ना होने दें, ग्रह गोचर अपेक्षाकृत बेहतरीन सफलता देंगे, विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह माह वरदान की तरह है, इसलिए जितनी ज्यादा पढ़ाई करेंगे उतनी ज्यादा सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले माह के आरंभिक ग्रह-गोचर संतान संबंधी चिंता दूर करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विवाह संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से ही बचें, सामान चोरी होने से भी बचाएं। सफलता के बावजूद आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। 22-23 तारीख को रहें जरा बचके।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़े हुए होंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको संभल कर रहना होगा। स्वास्थ्य परेशानियां हो सकती हैं। केवल इतना ही नहीं शिक्षा में व्यवधान आएगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन किसी चुनौती को लेकर आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा, हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं। उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में किसी से झगड़ा हो सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वालों आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। उनके मन में चली आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा। कारोबार में आज उन्नति का दिन है। आपकी कई योजनाएं सफल होंगी। इससे आपको खुशी भी होगी। परिवार वालों का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके दिन की शुरुआत खर्चों से होगी। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। अपने भोजन में अधिक मसालों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और आप अपने दोस्तों के साथ कोई सरप्राइज़ पार्टी प्लान कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। यदि आप शादीशुदा हैं। आपकी संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में किसी बात को लेकर असमंजस होगा, जिसमें आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। खाने-पीने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन छोटी आनंददायक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आपको अपने परिवार की आवश्यकता होगी। वह आपके साथ खड़े रहेंगे। आपके हर काम में उनका साथ आपको मजबूती देगा। कार्यक्षेत्र में दिन परिजनों के सहयोग से बेहतर जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में सुधार आएगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने परिवार से मिलाने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज पकवानों का आनंद लेंगे। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपके लिए आज का दिन यात्रा पर जाने के लिए अनुकूलता दिखा रहा है। यदि आप पहले से किसी यात्रा में है तो आज आपको अच्छे फल मिलेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफलता देगी। खर्चे बहुत अधिक होंगे, इसलिए पहले से ही बजट का प्लान करें। मन से खुश होंगे, क्योंकि कोई नई कार्य योजना सफल होगी। आमदनी बढ़ेगी प्रेम जीवन में तनाव रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आप आज अच्छे मिष्ठान का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आज कोई ऐसी स्कीम आपके हाथ लगेगी, जो आपको मालामाल बना देगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए अच्छा दिन है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खुशियों में बढ़ोतरी होगी या कोई बड़ी इच्छा पूरी हो जाएगी, जिससे मन खुश रहेगा। परिवार में सुख आएगा और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे, लेकिन पिताजी से संबंध खराब हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *