ISRO: ‘प्रज्ञान’ पर लगे दूसरे पेलोड ने भी चांद पर की सल्फर की पुष्टि, अन्य कई छोटे तत्वों की मिली जानकारी

Sulfur on Lunar Surface: च्रंद्रयान-3 के चांद पर सॉफ्ट लैडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान बाहर निकल कर लगातार चांद के नए-नए अपडेट दे रहा है। इसी क्रम में रोवर प्रज्ञान के एक पेलोड द्वारा चांद पर स्पष्ट रूप से सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि थी वहीं, कुछ दिनों बाद ही रोवर पर लगे एक अन्य उपकरण ने दूसरी तकनीक के माध्यम से चंद्र के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सल्फर की उपस्थिति की पुष्टि की है।

 

इसरो ने एक्‍स पर एक ट्वीट में कहा कि ‘अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (APXS) ने सल्फर, साथ ही अन्य छोटे तत्वों का पता लगाया है। सीएच-3 की यह खोज वैज्ञानिकों को क्षेत्र में सल्फर के स्रोत के लिए नए स्पष्टीकरण विकसित करने के लिए मजबूर करती है: क्या यह आंतरिक रूप से मौजूद है,  ज्वालामुखीय है या उल्कापिंड जनित है।’

इसरो ने प्रज्ञान रोवर का एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमाया गया। रोटेशन को लैंडर विक्रम के इमेजर कैमरे द्वारा कैप्चर किया गया। ऐसा लग रहा है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो, और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो। है ना?’ आपको बता दें कि इस वीडियो में 18 सेमी लंबे एपीएक्सएस को घुमाते हुए एक ऑटोमेटिक हिंज मेकैनिज्म दिखाया गया है, जो डिटेक्टर हेड को चंद्रमा की सतह से करीब 5 सेमी ऊपर स्थिर करता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *