Railway recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड में एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग जोन में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के अंडरग्रेजुएट लेवल के 1,688 पदों को भरा जाएगा. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 नवंबर रात 11:59 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे. यह भर्ती के CEN 07/206 के तहत की जा रही है.
कौन अप्लाई कर सकेगा?
- मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
- एससी/एसटी/दिव्यांग कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए अंकों से जुड़ी एलिजिबिलिटी नहीं लागू नहीं।
- अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18-30 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं रिजर्व कैटेगिरी के एससी/एसटी/ओबीसी कैंडिडेट्स को 03 से 15 साल तक की छूट भी मिलेगी।
कैसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर RRB NTPC Graduate Recruitment ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद फॉर्म भरने के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा।
- अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इसे भी पढ़ें:-भाजपा ने बदला संगठन का ढांचा, कई राज्यों में नए महासचिव और संयुक्त महासचिव नियुक्त, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?