Kajri Teej 2023: कजरी तीज के लिए बेस्ट हैं ये एथेनिक वियर, मिलेगा क्लासी लुक

Kajri Teej 2023: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। यह त्‍योहार रक्षाबंधन के तीन दिन बाद आता है।  कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम होता है। कजरी तीज का मुख्य उद्देश्य पति के लिए दीर्घायु और सुख-शांति की कामना करना होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं।

कजरी तीज के दिन व्रत रखकर महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं।  अगर आप भी कजरी तीज पर कुछ एथनिक पहनने का सोच रही हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको कजरी तीज के लिए कुछ बेस्ट एथनिक वियर दिखाएंगे।

लाल सिल्क साड़ी
अगर आप भी कजरी तीज के दिन बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है तो आप इस तरह की लाल रंग की सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। हर सुहागिन महिला के लिए लाल रंग काफी अहम होता है। लाल रंग की साड़ी में आप काफी अलग और खूबसूरत दिखेंगी। आपके पतिदेव तारीफ करते नहीं थकेंगे।

हरी साड़ी
हर आप कजरी तीज पर साड़ी पहने का प्‍लानिंग कर रही हैं ये साड़ी आपके लिए बेस्‍ट हो सकती है। लाल की तरह हरा रंग भी काफी शुभ होता है। ऐसे में आप हरे रंग की साड़ी पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। हरी साड़ी पहनकर आप कजरी तीज की पूजा भी कर सकती हैं। ये साड़ी काफी अच्‍छी लगेगी।

बांधनी साड़ी

सुहागिन महिलाएं बांधनी या चुनरी प्रिंट की साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी कजरी तीज के दिन ऐसी साड़ी पहनेंगी तो आपके पति भी खुश हो जाएंगे।

सूट
अगर आप कजरी तीज पर साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। आप अनारकली सूट पहनकर आराम से तैयार हो सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न
कजरी तीज पर आप अगर साड़ी या सूट नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी कर सकती हैं। ये आपको बेहद क्‍लासी लुक देगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *