भारत ने 400 अरब डॉलर का निर्यात कर बनाया रिकॉर्ड….

नई दिल्ली। भारत ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 400 अरब डॉलर के सामान का निर्यात कर नया रिकॉर्ड बनाया है। खास बात है कि अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के लिए बनाए निर्यात लक्ष्य को चालू वित्त वर्ष खत्म होने के नौ दिन पहले ही हासिल कर लिया गया।

इससे पहले 2018-19 में सबसे ज्यादा 330.07 अरब डॉलर मूल्य के वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात किया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निर्यात न सिर्फ पिछले साल से 37 फीसदी बढ़ा है, बल्कि यह अब तक का सबसे ज्यादा निर्यात है।

देश ने 400 अरब डॉलर के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया था, जिसे 31 मार्च खत्म होने से 9 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है। अगले नौ दिन में आंकड़ा कुछ और बढ़ेगा। रिकॉर्ड बनाने के लिए किसान, बुनकर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग, उत्पादक, निर्यातक, इन सभी को बधाई।

आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी यात्रा में यह मील का पत्थर है। आज लोकल ग्लोबल हो गया है। प्रमुख निर्यात उत्पाद: पेट्रोलियम, इलेक्ट्रॉनिक, इंजीनियरिंग, चमड़ा, कॉफी, प्लास्टिक, सभी टेक्सटाइल के रेडिमेड कपड़े, मांस, डेयरी उत्पाद, समुद्र से अर्जित उत्पाद और तंबाकू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *