बदलते मौसम में डैंड्रफ से हैं परेशान, ये 4 उपाय दिलाएंगे तुरंत छुटकारा

Dandruff Remedies: सर्दियों में सिर में खुजली और कंधों पर सफेद पपड़ी गिरना आम लगता है, लेकिन आयुर्वेद इसे सिर्फ मौसम का असर नहीं मानता. एक्सपर्ट्स के मुताबिक लगातार गर्म पानी से बाल धोने, स्कैल्प में तेल और नमी की कमी से रूसी की जड़ें गहरी होती जाती हैं.आयुर्वेद में शरीर को तीन दोष – वात, पित्त और कफ चलाते हैं. इनका बैलेंस बिगड़ते ही बीमारियां घेरने लगती हैं. डैंड्रफ के केस में खासतौर पर पित्त और कफ दोष गड़बड़ाता है. इससे खून दूषित हो जाता है और सिर के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं. नतीजा, स्कैल्प रूखा होकर पपड़ी जमाने लगता है.

रूसी से छुटकारा पाने के 4 आयुर्वेदिक तरीके

1. सिर की सफाई सबसे जरूरी: हफ्ते में 2-3 बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बाल धोएं. केटोकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड या जिंक वाले शैंपू ज्यादा असरदार हैं. बारीक कंघी से हल्के हाथ से मसाज करने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

2. गर्म तेल से मालिश: नारियल या जैतून के तेल को हल्का गर्म कर उंगलियों से मसाज करें. इससे ड्राइनेस कम होगी और रूसी कंट्रोल में रहेगी.

3. मौसम से बचाव: तेज धूप और ज्यादा ठंड दोनों से स्कैल्प का ऑयल बैलेंस बिगड़ता है. सीधे धूप में निकलने से बचें और सिर को कवर रखें.

4. तेल लगाकर न सोएं: डैंड्रफ वाले लोगों को तेल लगाकर घंटों रखना नुकसानदायक है. इससे धूल-मिट्टी चिपक कर पोर्स और बंद हो जाते हैं. तारपीन वाला तेल तो बिल्कुल न लगाएं, इससे रूखापन और बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें:-गाना सुनते ही क्यों फ्रेश हो जाता है मूड? नींद से लेकर खुशी तक सब कंट्रोल करते हैं ये 4 केमिकल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *