ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाने का है मन तो ट्राई करें ऐपल ब्रेड रोल, जानें सिंपल रेसिपी

रेसिपी। अगर बच्‍चों को नाश्‍ते में ऐपल ब्रेड रोल परोस दिया जाए तो उनके चेहरे खिल उठेंगे। मुंह में पानी लाने वाली इस डिश का स्वाद काफी पसंद किया जाता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर भी ऐपल ब्रेड रोल को बनाकर खाया जा सकता है। बहुत से लोग चाहते हैं कि उनका नाश्ता हेल्दी हो लेकिन साथ ही स्वाद से भी भरपूर रहे हैं। ऐसे में सेब फल से तैयार होने वाला ऐपल ब्रेड रोल एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। कम सामग्री में ही ऐपल ब्रेड रोल को आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है।

ऐपल ब्रेड रोल की रेसिपी को आपने अगर अब तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से आप बेहद आसानी से इसे बना सकते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी ऐपल ब्रेड रोल एक शानदार फूड डिश हो सकती है। तो चलिए जानते हैं ऐपल ब्रेड रोल बनाने की सिंपल रेसिपी।

आवश्‍यक सामग्री
ब्रेड स्लाइस -6
सेब (बारीक कटे) – 4 कप
चीनी – 1/2 कप
मक्खन पिघला – 4 टेबलस्पून
दालचीनी पाउडर – 1 टी स्पून
जायफल पाउडर – 1/4 टी स्पून
नींबू रस – 1 टी स्पून

बनाने की विधि
हेल्‍दी ऐपल ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले सेब को पानी से धोएं और फिर सूती कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें। इसके बाद चाकू की हेल्‍प से सेबफल के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में 1/4 चम्मच मक्खन डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। मक्खन पिघलने के बाद उसमें सेब के टुकड़े डालकर पकाएं। कुछ देर बाद कड़ाही में चीनी, नींबू रस, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर डालकर करछी की मदद से अच्‍छे से मिला लें।
सेब को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक भी मिला दें। अब सेबफल को तब तक पकाएं जब तक कि ठीक तरह से नरम न हो जाएं। कुछ देर बार मिश्रण में उबाल आना शुरू हो जाएगा। इसमें 5-6 मिनट का वक्त लग सकता है। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण ठंडा होने दें। अब फिलिंग बनकर तैयार हो चुकी है। फिलिंग तैयार होने के बाद एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।

इसके बाद ब्रेड स्लाइस लें और उसके किनारों को चाकू की मदद से काट लें। इसके बाद बेलन की मदद से ब्रेड स्लाइस को बेलकर फैला लें। अब ब्रेड स्लाइस में अच्छी तरह से मक्खन को दोनों ओर लगाएं। इसके बाद 2-3 टेबलस्पून सेबफल के मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर डालकर फैला लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस को फोल्ड करते हुए रोल तैयार कर लें। इसी तरह एक-एक कर ऐपल ब्रेड रोल बना लें।

अब मीडियम आंच पर ऐपल ब्रेड रोल को ग्रिल करें। इसके पहले हर रोल पर ऊपर की तरफ मक्खन को लगा लें। रोल को तब तक ग्रिल करना है जब तक कि इनका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अब ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी एंड हेल्दी ऐपल ब्रेड रोल बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें गर्मागर्म या फिर ठंडा करने के बाद परोसा जा सकता है। इनके टुकड़े कर भी सर्व किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *