हिमाचल बोर्ड ने बारहवीं का परिणाम किया जारी

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा आज प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की गई। 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्‍मीदवार, अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

हिमाचल बोर्ड बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं।

कला संकाय में लड़कियों का क्लीन स्वीप:-
कला संकाय में लड़कियों ने क्लीन स्वीप कर दिया है। मेरिट लिस्ट में पहले 10 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा कायम किया है। बिलासपुर की वाणी गौतम पहले 98.8% (494/500), एंजल और वंशिका दूसरे 98% (490/500) और शीतल वर्मा, तन्वी वर्मा तीसरे 97.8% (489/500) स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *