रोज खाएं सलाद, सेहत के लिए है फायदेमंद

स्वास्थ्य। लंबी उम्र तक स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है हेल्दी चीजों का सेवन किया जाए। डाइट में हर वो पौष्टिक चीजें शामिल हों, जिनसे आपके शरीर को एनर्जी और ताकत मिले, विटामिंस और मिनरल्स की कमी दूर हो। सलाद भी एक ऐसा ही फूड है, जिसका सेवन हर किसी को नियमित रूप से करना चाहिए। कई तरह की सब्जियों से तैयार सलाद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंखों, त्वचा, बालों के साथ कई महत्वपूर्ण अंगों को दुरुस्त रखता है। सलाद खाकर आप वजन भी कंट्रोल में रख सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर अधिक और कैलोरी कम होती है। आइए जानते हैं डाइट में सलाद शामिल करने के लाभ-

सलाद में मौजूद पोषक तत्व:-

सलाद बनाने के लिए कई हरी सब्जियों का इस्तेमाल होता है। जिससे इसका पोषण बढ़ जाता है। सलाद में प्याज, खीरा, टमाटर, सलाद का पत्ता, केल, पालक, ककड़ी, मूली, ब्रोकली, स्प्राउट्स, गाजर, नींबू, धनिया पत्ती आदि डालते हैं। इस तरह से इसमें कई चीजों के पोषक गुण मौजूद होते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स का खजाना होता है। फाइबर भी भरपूर होता है। साथ ही सलाद में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, सोडियम भी भरपूर होते हैं।

सलाद खाने के फायदे:-

सलाद कोलेस्ट्रॉल लेवल को रेगुलेट करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। सलाद में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में सहायक है। एक्सपर्ट के अनुसार, फाइबर से भरपूर डाइट लेने से काफी हद तक कई तरह के कैंसर से बचाव हो सकता है। इतना ही नहीं, फाइबर हेल्दी बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देकर बाउल डिजीज होने के रिस्क को कम करता है।

-आंखों की सेहत के लिए भी सलाद बहुत फायदेमंद है। सलाद में कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं, जो विटामिन ए, सी से भरपूर होती हैं। पालक विटामिन सी, ए से भरपूर होता है। गाजर, ब्रोकली, टमाटर, लाल शिमला मिर्च में भी विटामिन ए के साथ ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। पालक, लेटस, गाजर आंखों के लिए बेस्ट होते हैं। फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सलाद का सेवन करना जरूरी है।

-सलाद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे पेट संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। डाइजेशन सही से होता है। कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो सलाद को डाइट में जरुर शामिल करें। इसमें फाइबर होता है, इसलिए आप वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। फाइबर भूख का अहसास जल्दी नहीं होने देता है। इससे आप कम खाते हैं।

-सलाद खाने से मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। यदि आप गाजर, पालक डालकर सलाद बनाते हैं तो आपको प्रोटीन खूब मिलेगा और ये प्रोटीन मसल्स को मजबूती देने का काम करता है। यदि आप प्रतिदिन वर्कआउट करते हैं तो सलाद का सेवन रेगुलर करें।

-इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप सलाद का सेवन कर सकते हैं। चूंकि, आप सलाद में नींबू, टमाटर डालते हैं और इनमें विटामिन सी काफी होता है, ऐसे में इनका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *