दिल्ली की इन सबसे सस्ते बाजारों से करें होली की शॉपिंग

यात्रा। हिंदू पर्व होली आने वाली है। होली के पर्व को भारत ही नहीं विदेशों तक लोग उत्साह से मनाते हैं। होली को प्रेम, स्नेह का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस पड़ोसियों से मिलते हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं और पारंपरिक होली की मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। होली से पहले घर की साफ सफाई, सजावट, नए कपड़े, होली मिलन की तैयारी आदि करनी होती है। इस तैयारियों के लिए काफी सारे सामान की आवश्‍यकता होती है। होली से पहले सामान की खरीदारी के लिए बजट बना लें। कम पैसों में होली की खरीदारी के लिए दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि होली में सस्ती शॉपिंग कहां से कर सकते हैं।

सरोजनी नगर मार्केट :-
दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार से होली की शॉपिंग कर सकते हैं। लड़कियों के बीच सरोजनी मार्केट काफी प्रसिद्ध है। होली से पहले यहां से डिजाइनर कपड़े कम दामों में खरीद सकते हैं। होली मिलन की पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए बहुत कम दामों में सरोजनी मार्केट से कपड़े खरीद सकते हैं।

पहाड़गंज :-
दिल्ली में पहाड़गंज की बाजार लगती है, जहां से थोक का सामान खरीदा जा सकता है। यहां यूनिक और सस्ता सामान आसानी से खरीद सकते हैं। पहाड़गंज की बाजार दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने रोजाना सजती है। यदि आप होली की खरीदारी के लिए पहाड़गंज मार्केट जाएं तो मोल भाव करके ही सामान खरीदें।

दिल्ली हाट :-
सस्ती खरीदारी के लिए मशहूर दिल्ली हाट की बाजार जा सकते हैं। दिल्ली हाट के साप्ताहिक विलेज मार्केट में घर की सजावट का सामान, खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट मिल जाएगा।

खान मार्केट :-
दिल्ली सी सबसे पुरानी बाजारों में खान मार्केट का नाम शामिल है। यहां अधिकतर चीजें फिक्स कीमत पर मिलती हैं। यदि आप मोलभाव नहीं कर पाते तो अच्छे और एक दाम में सस्ता सामान मिल जाएगा। कपड़ों से लेकर फर्नीचर का सामान आप खान मार्केट से खरीद सकते हैं। हालांकि रविवार को खान मार्केट बंद रहती है, इसलिए किसी अन्य दिन पर खरीदारी के लिए खान मार्केट जाएं।

लाजपत नगर मार्केट :-
लाजपत नगर मार्केट दिल्ली की पुरानी और सस्ती बाजारों में से एक है। यह बाजार पारंपरिक परिधानों के लिए फेमस है। बड़ी दुकानों और शोरूम के अलावा कई स्टॉल भी मिल जाएंगे। यहां से आप ब्रांडेड बैग्स की कॉफी सस्ते में खरीद सकते हैं। वहीं एथनिक कपड़ों को भी कम दामों में खरीद पाएंगे। लाजपत बाजार भी सोमवार को बंद रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *