चुकंदर के सेवन से होती है इम्यूोनिटी बूस्ट, खून साफ कर स्किन को बनाता है हेल्दी

रेसिपी। पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है चुकंदर। साथ ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। चुकंदर से बनी स्मूदी भी काफी हेल्दी होती है। यदि दिन की शुरुआत चुकंदर के सेवन से की जाए तो  पूरा दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। चुकंदर स्मूदी का सेवन करने से खून को साफ  होता है। साथ ही साथ ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल को भी बढ़ाता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वे चुकंदर की स्मूदी पीकर इसे बूस्ट कर सकते हैं। चुकंदर की स्मूदी काफी टेस्टी भी होती है और इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यदि आप भी हेल्दी ड्रिंक से दिन की शुरुआत करना चाहते हैं तो चुकंदर स्मूदी बना सकते हैं। तो चलिए जानते है चुकंदर की स्मूदी बनाने की रेसिपी।

आवश्‍यक सामग्री
चुकंदर कटा – 1/2 कप
दूध – 1 कप
लीची – 5-6
बादाम – 1 टेबलस्पून
शहद – 2 टी स्पून
आइस क्यूब्स – 4-5

 

रेसिपी
चुकंदर स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छिलनी की मदद से उसके हल्का सा छिल लें। इसके बाद चुकंदर को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें। अब बादाम और लीची के भी छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। स्मूदी बनाने के लिए सामान्य तापमान पर रखा दूध या फिर ठंडा दूध दोनों ही तरह का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब ब्लेंडर जार में चुकंदर के टुकड़े, लीची, बादाम के टुकड़े और दूध डालकर पीस लें। और फिर स्मूदी में शहद मिलाएं। अब दोबारा स्मूदी को 1 मिनट तक पीसे जिससे कि चुकंदर स्मूदी अच्छी तरह से स्मूद हो जाए। इसके बाद स्मूदी को सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से 2-3 बर्फ के टुकड़े डाल दें। अब ठंडी-ठंडी चुकंदर स्मूदी सर्व करने के लिए तैयार हो चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *