मौसम का बदला मिजाज, हल्की फुहारों से भिंगी राजधानी

नई दिल्‍ली। लंबे समय से गर्मी झेल रही दिल्ली में अब झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार देर रात तक बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह भी हल्की फुहारों ने दिल्ली को भिगाया।

गुरुवार को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 36 से 84 फीसदी तक रहा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश की भी आशंका है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *