बिहार बोर्ड: आज जारी होगा परिणाम, यहां से करे चेक

पटना। बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम आज गुरुवार 31 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे  जारी किए जाएंगे।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि दसवीं का परीक्षा परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 31 मार्च 2022 गुरुवार दोपहर एक बजे जारी करेंगे। वहीं उनके साथ बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर चौधरी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
छात्र अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *