सीएम योगी सह‍ित सभी विधायकों ने ली शपथ…..

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी विधायकों ने विधानसभा में आज शपथ ली। इसके बाद सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी शपथ ली। पक्ष और विपक्ष के विधायकों का अभिवादन करते हुए अखिलेश शपथ लेने पहुंचे।

वहीं सतीश महाना का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। सपा विधायक ने जय जवान जय किसान का नारा लगाया। विधायक और मंत्री ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी। सदन में अखिलेश यादव ने सीएम योगी से मुलाकात की।

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा। भाजपा ने  विधायक सतीश महाना को इस पद का उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *