थिएटर कमांड के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है भारत सरकार: रक्षामंत्री

पंजाब। भारत सरकार थिएटर कमांड के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है। इससे रक्षा सुधारों में क्रांति आएगी। यह बात रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सुरक्षा पर बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के वर्चुअल संबोधन में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ सीमा विवाद बातचीत से हल करना चाहता है। हमारी सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन को एकतरफा कार्रवाई करने की इजाजत नहीं देगी। केंद्र सरकार सीमा के मुद्दे और उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। रक्षामंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत देश के ताज जम्मू और कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर सकती है। आतंकवाद के खिलाफ देश के भीतर और जरूरत पड़ने पर सीमा पार आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने में भारत सक्षम हो चुका है। बीते वर्षों में भारतीय सेना की कार्रवाई में खासा बदलाव देखने को मिला है। इससे सेना के हौसले बुलंद हैं। सीमा पर सीजफायर की घटनाएं बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत के साथ सीधी लड़ाई की हिम्मत नहीं है तो वह भारत को हजार जख्म देने की नीति पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *