लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या के काशी आने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के 350 से अधिक सीटें जीतने का सपना पूरा होगा। इतनी सीटों को जीतकर एक मजबूत, स्थिर और विकासवादी सरकार बनाया जाएगा। लक्सा स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्या ने राष्ट्र के विकास के लिए कार्यकर्ताओं को सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आजीवन समाज के लिए समर्पित रहता है। कार्यक्रम संयोजक डा. अरुण चौबे ने कहा कि देश के लिए आत्मबलिदान करने की भावना से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। कार्यक्रम में आशुतोष, खुशबू सिंह, पवन पाल, अवधेश राय, जितेन्द्र यादव, दिलीप जायसवाल, सह संयोजक सुनील यादव, प्रभात विश्वकर्मा, धीरेंद्र विक्रम सिंह, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर रोहनिया स्थित भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय पर भी शैलेंद्र मौर्या का स्वागत किया गया।