Miss World 2023: भारत में 27 सालों बाद होगा मिस वर्ल्ड का आयोजन, कश्मीर की सरजमीं पर उतरेंगी ‘दुनिया की महासुंदरियां’

Miss world 2023 : कौन होगीं दुनिया की अगली सबसे खूबसूरत महिला, किसके सिर सजेगा मिस वर्ल्‍ड 2023 ताज, इन सारे सवालों के जवाब इस बार भारत के खूबसूरत वादियों वाले कश्‍मीर में मिलेगा। आपको बता दें कि भारत एक बार फिर मिस वर्ल्‍ड प्रतियो‍गिता 2023 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इस तरह से दुनियाभर में चर्चित मिस वर्ल्ड प्रतिस्पर्धा करीब 3 दशक बाद भारत लौट रही है। मिस वर्ल्ड की सीईओ जूलिया एरिक मोरेली ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

मोरेली ने कहा कि भारत दिसंबर में मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी कश्मीर करेगा। “अगर सच कहूं तो मैं काफी खुश हूं। ऐसी सुंदरता को देखना हम काफी उत्‍सुक हैं, मोरेली, जो कश्मीर दौरे पर हैं ने मीडिया से यह बात कही।

दरअसल, 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 की प्रेस कॉन्फ्रेंस सोमवार को भारत के कश्मीर में आयोजित की गई। उन्‍होंने कहा कि 130 देशों को घाटी में लाने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि “यहां की वादियों में बहुत सुंदरता है और हर कोई बहुत दयालु और मददगार है। मैं आपका तहे दिल से धन्यवाद देती हूं।”

मोरेली ने यह भी कहा कि मिस वर्ल्ड क्रू के नवंबर में कश्मीर पहुंचने की संभावना है, जबकि कार्यक्रम 8 दिसंबर को आयोजित होने वाला है। मोरेली ने कहा कि “हम नवंबर में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। यह शो 8 दिसंबर को है। धन्यवाद, कश्मीर। आप अद्भुत लोग हैं हम वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि इस साल नवंबर में होने वाली ये प्रतियोगिता करीब 27 सालों के बाद हो रही है। इससे पहले साल 1996 में बैंगलुरु में इसका भव्य आयोजन हुआ था। तब इसे हिंदी फिल्मों के महानायक कहे जाने वाले बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीएल (ABCL) ने आयोजित किया था। हालांकि तब बैंगलुरु में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का चौतरफा विरोध किया गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *