UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था. आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं. इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं. आरोपी के कब्जे से रिवाल्वर, कारतूस और कटी हुई DBBL गन बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक, बरामद बंदूक लाइसेंसी है, जबकि रिवॉल्वर बिना लाइसेंस का है.
3 लोगों की ली थी जान
आरोपी ने ताड़ीघाट पैसेंजर, जम्मूतवी एक्सप्रेस और निजी अस्पताल में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. बिना किसी व्यक्तिगत रंजिश के वो लोगों को निशाना बना रहा था. आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है. उसने 10 मई को ताड़ीघाट पैसेंजर में पहली हत्या की थी. इसके बाद 11 मई की रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री को गोली मारकर दूसरी हत्या की थी. वहीं तीसरी हत्या अलीनगर के जीवक अस्पताल में भर्ती महिला को बिना किसी वजह के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस टीम पर की फायरिंग
अस्पताल में हत्या के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था. वहीं सीन रीक्रिएशन के दौरान उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लागा. इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के सीने में जा लगी. घायल गुरप्रीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ में जीआरपी हेडकांस्टेबल सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.
मानसिक अस्थिरता के कारण अपराध की दुनिया में उतर
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसने साल 2021 में सेना की नौकरी छोड़ी थी. इसके बाद वह सामान्य जीवन जीने की कोशिश करने लगा, लेकिन शराब की लत और मानसिक अस्थिरता के कारण वह अपराध की दुनिया में उतर गया. इस दौरान उसने बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की, लेकिन ये नौकरी छूटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति और खराब हो गई.
इसे भी पढ़ें:-petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, जानें अपने शहर का ताजा रेट्स