Health care: आजकल के समय में महिला हो या पुरुष बालों की समस्या से परेशान है. बाल झड़ने के कई कारण होते हैं, लेकिन अक्सर एक सवाल उठता है: किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? विटामिन और खनिज स्वस्थ बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनमें से किसी भी पोषक तत्व की कमी बालों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।
बाल झड़ने के मुख्य कारण (विटामिन और खनिज)-
- विटामिन D: विटामिन डी की कमी होने से बालों का विकास बाधित होता है। ऐसी स्थिति में बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं।
- विटामिन बी7- विटामिन बी7 बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इससे बाल लंबे और मजबूत होते हैं।
- विटामिन B12: यह लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुँचाती हैं। कमी से बाल कमजोर होकर टूटते हैं।
- आयरन (Iron): शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया) बालों की वृद्धि को धीमा कर देती है और बाल तेजी से झड़ते हैं।
- विटामिन C: यह बालों को टूटने से बचाने और आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी है। इसकी कमी से बाल सूखे और रूखे हो जाते हैं।
- जिंक (Zinc): बालों के ऊतकों की मरम्मत और तेल ग्रंथियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
बाल झड़ने के अन्य कारण
बालों के झड़ने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। जिसमे हार्मोनल असंतुलन, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम या थायरॉइड भी हो सकता है। इसके अलावा तनाव और चिंता या इमोशनली चीजें ऊपर नीचे होने से भी बालों पर असर पड़ता है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, हेल्दी डाइट लें और नियमित व्यायाम और ध्यान करें।
इसे भी पढ़ें:-UPSC ने ग्रुप A-ग्रुप B के लिए निकाली भर्ती, मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग,29 मई तक करें आवेदन