Upsc recruitment 2026: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऐसे में अगर संघ लोक सेवा आयोग यानी Union Public Service Commission (UPSC) ने ग्रुप ए और ग्रुप बी गजेटेड पदों पर भर्ती निकाली है. वही खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में पोस्टिंग मिलेगी. आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 तक चलेगी.
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और विशेष कौशल भी मांगे गए हैं.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है. आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा (यदि आयोजित की जाए), पर्सनल इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची शामिल होगी. चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी दी जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-अजय देवगन की ‘दृश्यम 3 रिलीज डेट के करीब, क्लाइमैक्स में मिलेगा तगड़ा ट्विस्ट