Drishyam 3: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 अब अपनी रिलीज की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है. इस मूवी के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं और उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की मूवी से कितनी अलग होगी इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.
पिंकविला के साथ बातचीत में अभिषेक पाठक ने कन्फर्म किया है कि ‘दृश्यम 3’ के हिंदी वर्जन की शूटिंग पूरी हो चुकी है, बस थोड़ा-बहुत पैचवर्क चल रहा है. हिंदी वर्जन के बारे में बात करते हुए अभिषेक पाठक ने बताया, ‘फिल्म की शूटिंग कम्प्लीट हो चुकी है. फिलहाल हम थोड़े-बहुत पैचवर्क पर काम कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी है.’
इसे भी पढ़ें:-‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ आज, अमित शाह ने नर्सों के योगदान को सराहा और दी बधाई