CM थलापति विजय का बड़ा फैसला, मंदिर-स्कूलों के पास शराब की दुकानें होंगी बंद

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलपति विजय ने राज्य में धार्मिक स्थलों, स्कूलों और बस अड्‌डों के आसपास 500 मीटर से कम दूरी पर स्थित दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है.  500 मीटर के दायरे में आने वाली 717 TASMAC दुकानें शामिल है. सीएम द्वारा यह प्रक्रिया अगले दो सप्ताह के भीतर पूरी करने के आदेश दिए गए हैं.

दरअसल, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उन्होंने मंच पर ही तीन अहम फैसलों पर हस्ताक्षर कर अपने वादों को पूरा करने की शुरुआत कर दी. पहला आदेश प्रदेश में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का था. दूसरा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स के गठन से जुड़ा था. तीसरे आदेश में नशे की समस्या पर लगाम लगाने के लिए हर जिले में विशेष बल बनाने का निर्देश दिया गया.

इसे भी पढ़ें:-प्रभु के प्रति हमेशा वफादार बने रहें: दिव्य मोरारी बापू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *