हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के CM, 4 विधायक भी बने मंत्री

Himanta Biswa Sarma Oath Ceremony: असम में आज नई सरकार का गठन हो चुका है और हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज गुवाही में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस तरह असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी-NDA की सरकार बन चुकी है. 

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चार विधायकों रामेश्वर तेली,अतुल बोरा,चरण बोडो और अंजता नेओग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *