Health Tips: नाशपाती सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदेह, सेवन से पहले जान लें ये बाते

Pear Fruit Benefits And Side Effects: हमारे सेहत के लिए कई तरह के फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इन फलों और सब्जियों का सेवन ज्‍यादातर लोग सलाद के रूप में करते है। ऐसे में ही एक फल है नाशपाती। नाशपाती में वसा बहुत अधिक होती है। कैल्शियम, फास्फोरस के साथ विटामिन ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए नाशपाती को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नाशपाती मीठा गूदे वाला फल है वहीं, इसके गूदे में रेशा नहीं होता और इसे दूध के साथ बहुत अच्छी तरह से प्रयोग में लाया जा सकता है। हालांकि नाशपाती का सेवन करने वालों को इसके सेहतमंद फायदों के साथ ही नुकसान के बारे में भी पता होना चाहिए।  तो  चलिए जानते है इसके लाभों व हानियों के बारे में…

 

नाशपाती से होने वाले फायदे

पेट का फोड़ा- नाशपाती का विशेष गुण वायुनाशक है। इसके सेवन से हृदय रोग, दिमाग और पेट की आंतों को बल मिलता है। आपको बता दें कि अगर आप हर दिन सुबह एक नाशपाती का सेवन करते हैं तो कब्ज दूर होता है। आंतों की अस्वस्थता भी समाप्त हो जाती है। इस में विद्यमान विटामिन बेकार हुई आंतों को दोबारा सशक्त बनाते हैं। नाशपाती का गूदा आंतों को जलन से मुक्त करता है और आमाशय पर एक प्रकार की झिल्ली बन जाती है, जिससे पेट के फोड़े में आराम मिलता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- हड्डियों को मजबूत करने में नाशपाती बहुत फायदेमंद होती है। नाशपाती में भरपूर कैल्शियम होता है, जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। ऐसे में हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।

एनीमिया की समस्या– नाशपाती में आयरन पाया जाता है। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी होती है, वह नाशपाती का सेवन करें। नाशपाती एनीमिया की कमी को भी पूरा करने में मदद करती है।
वजन कम करने में फायदेमंद- डायबिटीज मरीजों के लिए भी नाशपाती फायदेमंद है। इसके अलावा मोटापे से ग्रसित लोग वजन को कम करने के लिए नाशपाती को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व मोटापा घटाने में मदद करते हैं।

नाशपाती के सेवन से होने वाले नुकसान

पाचन तंत्र – नाशपाती को अच्छे से धोकर चबाकर खाना चाहिए। नाशपाती के छिलके को सही से चबाकर न खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और पेट खराब हो सकता है।
सर्दी जुखाम- अगर आपका गला बैठा हुआ है, या बुखार व दस्त की शिकायत है तो नाशपाती का सेवन भूलकर भी न करें। ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

उच्च रक्तचाप- हाई ब्लड प्रेशर वालों को नाशपाती का सेवन ध्यान से करना चाहिए। ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए नाशपाती फायदेमंद हैं लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर होने पर नाशपाती का ज्यादा सेवन करने से हार्ट रेट बढ़ने लगता है। जिससे चक्कर, बेहोशी और सांस संबंधी समस्याएं उत्‍पन्‍न हो सकती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *