CTET Admit Card: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 20 अगस्त को होगी परीक्षा

CTET Admit Card 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जुलाई/अगस्त सत्र के लिए CTET 2023 प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्‍मीद्वारों ने CTET 2023 की परिक्षा के लिए आवेदन किया है वो इसके ऑफिशियल वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि CTET  2023 की परीक्षा 20 अगस्त, 2023 को होनी है, जाकि OMR मोड में होगी।

आवेदकों को उनके प्रवेश पत्र, आवंटित परीक्षा शहर के विवरण के साथ आज उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिन्हे आधिकारिक वेबसाइट से जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर दिए CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ को दर्ज कर लॉग इन करें।
  • आपके सामने एडमिट कार्ड आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *