Chandrayaan 3: चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिंग कर रहा प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी किया नया वीडियों

ISRO Pragyaan Rover: 23 अगस्‍त को चंद्रयान-3 के चांद पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर का चांद की सतह पर सफर शुरू हो गया है। इसरो  ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद अब प्रज्ञान रोवर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया (X ) पर शेयर किया है। इस वीडियों में प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्‍वाइंट पर सैर करता हुआ नजर आ रहा है। इससे पहले भी इसरो ने सोशल मीडिया पर वीडियों शेयर किया था जिसमें लैंडर विक्रम से प्रज्ञान रोवर बाहर निकलता हुआ दिखाइ दे रहा था।

 

ISRO ने 25 अगस्त 2023 का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ‘चंद्रयान 3 मिशन, यहां पर क्या नया है? प्रज्ञान रोवर शिव शक्ति प्वाइंट पर घूम रहा है। ये चांद के दक्षिण ध्रुव के रहस्य पर पर्दा उठाने की कोशिश करेगा।’  आपको बता दें कि प्रज्ञान रोवर छह पहियों वाला रोबोटिक व्हीकल है, जो चंद्रमा पर चलेगा। प्रज्ञान रोवर कैमरों की मदद से चांद पर मौजूद चीजों की स्कैनिंग कर रहा है। रोवर चांद के मौसम और सतह का हाल जानेगा। इसमें ऐसे पेलोड लगाए गए हैं, जो चांद की सतह के बारे में जानकारी जुटाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *