कमर्शियल LPG महंगा, घरेलू में राहत, जानें आपके शहर में 14.2 किलो गैस का लेटेस्ट रेट

LPG Price Today: त्योहारी सीजन से ठीक पहले तेल विपणन कंपनियों (OMCs) – इंडियन ऑयल, HPCL और BPCL ने रसोई गैस की कीमतों में संशोधन किया है. नई दरें 1 नवंबर 2026 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर पूरे देश में 10 से 11.50 रुपये तक महंगा हुआ है. दिल्ली में यह 10 रुपये बढ़कर 2,820 रुपये हो गया है, जो पहले 2,810 रुपये था. इसके साथ ही 5 किलो वाले Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर के रिफिल में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा हवाई ईंधन ATF के दाम में भी 1.37 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जो अब 138.50 रुपये प्रति लीटर हो गया है. ये जुलाई के बाद लगातार चौथी बार ATF की बढ़ोतरी है.

अपने शहर में चेक करें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹939.50₹2,820.00
नोएडा₹939.50₹2,757.50
मुंबई₹941.50₹2,774.50
कोलकाता₹968.00₹2,964.00
पटना₹1,031.50₹3,110.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,774.00
राजकोट₹947.00₹2,805.00
जोधपुर₹949.00₹2,862.00
जयपुर₹945.50₹2,849.00

घरेलू सिलेंडर पर कोई असर नहीं

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं. यानी आम घरों की रसोई पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा. 5 किलो वाले FTL सिलेंडर का नया कनेक्शन 1,903 रुपये और रिफिल 782 रुपये पर मिल रहा है.

किस पर पड़ेगा असर?

इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैंटीन और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा. दिवाली के सीजन में खाने-पीने की लागत बढ़ सकती है, जिसका बोझ अंत में ग्राहकों पर भी पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *