Aaj Ka Mausam 2 November 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. चक्रवात ‘अर्णब’ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने चिंता बढ़ा दी है.मौसम में आए इस बदलाव के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है.
वहीं, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.2 नवंबर को इस हलचल का असर देश के 18 राज्यों में पड़ने की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा भी बना हुआ है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.
18 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम और तेलंगाना में मौसम बिगड़ सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR: बादल छाए रहेंगे, 30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा. अधिकतम 29°C, न्यूनतम 18°C.
उत्तर प्रदेश: इटावा, नोएडा, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी. लखनऊ में 20-29°C.
बिहार: बेगूसराय, किशनगंज, पूर्णिया, वैशाली, भोजपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा में बारिश का अलर्ट. पटना में 22-30°C.
राजस्थान: सीकर, जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनूं, टोंक, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर में आंधी-बारिश. जयपुर 18-30°C.
मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, रायसेन, खंडवा, छतरपुर में आंधी-बारिश. भोपाल 19-29°C.