केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज करेंगे 2 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, जाम से मिलेगा छुटकारा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में आज (मंगलवार) को बारापुल्ला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह के दौरान शाह दक्षिण दिल्ली इलाके में दो नए फ्लाईओवर की आधारशिला भी रखेंगे.

10 सालों की देरी से बना ये कॉरिडोर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक सुधार में गेमचेंजर साबित होगा. बारापूला फेज-3 पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली को सीधे जोड़ता है. ये नया 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है.

बारापूला कॉरिडोर यमुना नदी के ऊपर पर दिल्ली का 10वां पुल है. बाढ़ क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान के बिना 125 मीटर के लंबे पिलर स्पैन का इसमें इस्तेमाल किया गया है. बारापूला फेज-1 और फेज-2 कॉरिडोर से ये सीधे कनेक्ट होगा. इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स (AIIMS) और आईएनए तक की कुल लंबाई 9 किमी का बिना सिग्नल वाला रास्ता चालू हो जाएगा.

इस प्रोजेक्ट में एक डेडिकेटेड साइकिल ट्रैक और पैदल चलने वालों के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है, जिसका मकसद साइकिल चलाने वालों, पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए आसान और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है.

इसे भी पढ़ें:-MassArt Society पर ED का शिकंजा, 15 जगहों पर रेड, UNESCO के नाम पर चंदा वसूली का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *