दिल्ली-NCR समेत 10 राज्यों में झमाझम बारिश, 60 की स्पीड से चलेगी हवा

Weather news: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वजह है 29 अप्रैल को आई आंधी-तूफान और कई जगहों पर हुई बारिश. जिसकी वजह से चिलचिलाती गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिली है. बारिश और तूफान का ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक देखा जा सकता है. 10 जिलों में आंधी, बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने पहले ही जारी कर दिया है. इसका असर मध्य और दक्षिण भारत में देखने को मिलेगा. इस दौरान 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-NCR में गुरुवार को तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है. इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है और दिल में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन हल्की धूप जरूर रहेगी. हालांकि मौसम में आए बदलाव की वजह से हीटवेब में राहत की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं 1 और 2 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है. 

यूपी के 50 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने करीब 50 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं समेत कई जिलों में तेज धूल भरी आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

बिहार के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश

उत्तर प्रदेश और बिहार में बुधवार को बदले मौसम ने कहर बरपाया. धूलभरी आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाओं में यूपी में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए.

बिहार में भी तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई. यूपी में सबसे अधिक असर अवध क्षेत्र में देखने को मिला. मौसम विभाग ने गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

मध्य प्रदेश और राजस्थान: गर्मी के बीच आंधी का पहरा

मध्य प्रदेश के विदिशा, ग्वालियर और दतिया जैसे जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन यहां भी शाम तक राहत मिलने की उम्मीद है. 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाएं शाम को मौसम सुहावना बना देंगी. भोपाल में आसमान साफ रहेगा लेकिन तापमान 40 के आसपास रहने की संभावना है.

राजस्थान के जयपुर में पारा 41 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन बीकानेर और जैसलमेर जैसे रेतीले इलाकों में आज तेज धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं. किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रख लें क्योंकि आंधी और हल्की बारिश उन्हें नुकसान पहुंचा सकती है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में भारी बारिश

हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों जैसे देहरादून, शिमला और मनाली में बारिश ने मौसम को गुलजार कर दिया है.

दूसरी ओर, दक्षिण भारत के चेन्नई, केरल और कर्नाटक में एक निम्न दबाव प्रणाली सक्रिय है, जिससे नीलगिरि, कोयंबटूर और सलेम जैसे इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूर्वोत्तर भारत के असम और सिक्किम में तो भारी बारिश के कारण भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है.

इसे भी पढे़ं:-दिल्ली  में AAP-कांग्रेस को झटका, MCD में BJP के मेयर बने प्रवेश वाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *