ICSE, ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है.
बता दें कि ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुई थीं। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।
कैसे करें ICSE, ISC रिजल्ट चेक
सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाएं। इसके बाद स्टूडेंट्स CISCE ICSE/ISC Result 2026 वाले लिंक पर जाएं। इसके बाद एक अलग विंडो खुल जाएगी, जहां मांगे गए विवरण को भरें। इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
ICSE, ISC रिजल्ट UMANG ऐप से कैसे चेक करें
- UMANG ऐप से रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट umang.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, ‘CISCSE ICSE/ISC रिजल्ट’ वाले लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें जाएं।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स को भरें।
- इसके बाद सबमिट कर दें।
- ऐसा करते ही परिणाम खुल जाएगा।
- इसके बाद इसे चेक करें और फिर सेव कर लें।
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में AAP-कांग्रेस को झटका, MCD में BJP के मेयर बने प्रवेश वाही